आज नई दिल्ली से भागलपुर के लिए खुलेगी समर स्पेशल

नई दिल्ली से भागलपुर के लिए 03484 नई दिल्ली-भागलपुर समर स्पेशल मंगलवार को खुलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली में सुबह 10.30 बजे खुलेगी। ट्रेन के भागलपुर पहुंचने का समय सुबह 4.10 बजे है। ईस्टर्न रेलवे जोन की तरफ से इसकी अधिसूचना पूर्व में ही जारी कर दी गई है।

टाइमिंग और रूट

सीपीआरओ के अनुसार 04022 डाउन नई दिल्ली-भागलपुर समर स्पेशल प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को नई दिल्ली से 1:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। 04021 अप भागलपुर-नई दिल्ली समर स्पेशल मई और 31 तारीख के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को भागलपुर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगी स्टोपेज

इस ट्रेन का दोनों ओर से सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, अभयपुर और कजरा स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन में वातानुकूलित सुविधा होगी।  04021 भागलपुर-नई दिल्ली समर स्पेशल की बुकिंग पीआरएस और इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्वाद का नया ठिकाना बना ‘जायका मटन’, तिलकामांझी में भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हुई खास फूड डेस्टिनेशन

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की नई डीएम अलंकृता पांडे ने संभाली कमान, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *