आज झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे चंपई सोरेन

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार देर रात महागठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए शपथग्रहण के लिए आमंत्रित किया है। इसके साथ ही झारखंड की राजनीति में दो दिनों से मचा तूफान थमने लगा है। राज्यपाल से शपथग्रहण के लिए निमंत्रण मिलते ही महागठबंधन के विधायकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

राज्यपाल ने महागठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को गुरुवार देर रात राजभवन आमंत्रित कर सरकार बनाने का न्योता दिया। राजभवन से बाहर निकलते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि मंगलवार शाम से राज्य में मुख्यमंत्री नहीं है। लिहाजा वह शुक्रवार को शपथ लेंगे। राज्यपाल ने दस दिनों में बहुमत साबित करने को कहा है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ महागठबंधन के सहयोगी कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम व राजद से सत्यानंद भोक्ता मंत्री पद की शपथ लेंगे।इससे पहले महागठबंधन विधायक दल के नेता चम्पई सोरेन के साथ पांच विधायकों ने राज्यपाल से गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे मुलाकात कर नई सरकार बनाने का दावा दोबारा पेश किया था।

  • ये भी पढ़े..

    मिड डे मील की गुणवत्ता से समझौता नहीं, दो महीने में इंसुलेटेड बर्तन अनिवार्य: शिक्षा मंत्री

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

    Share Add as a preferred…