आईपीएस आदित्य पर चलेगा मुकदमा, पद के दुरुपयोग का आरोप

बिहार कैडर के 2011 बैच के आईपीएस आदित्य कुमार के खिलाफ मुकदमा चलेगा। विधि विभाग के स्तर पर मामले की सघन समीक्षा के बाद उन पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश राज्य सरकार ने दे दिया है। फिलहाल वे जेल में बंद हैं।

उन पर गया में एसएसपी रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करने, शराब तस्करों से साठगांठ रखने जैसे अन्य कई आरोप हैं। इसके अलावा तत्कालीन डीजीपी एसके सिंघल को फोन करवाकर नकली जज से धमकी दिलवाने का भी मामला दर्ज है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…