अश्विनी चौबे का ललन सिंह पर हमला, बहुत फड़फड़ा रहे थे, ठीक किया इनका इलाज भी हो गया…

केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता अश्विनी चौबे की ओर से नीतीश कुमार को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर तंज कसा है। अश्विनी चौबे ने कहा है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष तो हर दिन बदलते ही रहते हैं। वहीं ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफे को लेकर बीजेपी नेता ने कहा कि ठीक किया इनका इलाज भी हो गया। बहुत फड़फड़ा रहे थे।

बता दें कि शुक्रवार को जेडीयू की कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए स्वयं नीतीश कुमार का नाम नये अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया था, जिसके बाद नीतीश कमार तीसरी बार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि मैंने पहले ही कहा था कि जदयू भानुमती का पिटारा है। यह आज है, कल है लेकिन आगे रहेगा इसका कोई ठीक नहीं है। लालू जी ने नीतीश जी के पेट में दांत का इलाज उन्हीं के डॉक्टर (ललन सिंह) से कराने का काम किया। मुझे लग रहा है कि ललन सिंह अब बहुत कम दिनों के मेहमान हैं।

अश्वनी चौबे ने नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के लिए सब दिन खरमास है। भाजपा में अब दोबारा उनके लिए खरमास है। उनके लिए खरमास सालों भर लगा रहेगा। नीतीश कुमार के लिए पूरी तरह से चारों ओर का दरवाजा बंद है। उन्होंने कहा कि जदयू और राजद दोनों एक ही है, एक दिन दोनों समाप्त हो जाएगी।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading