अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास पर फहराया तिरंगा

गृह मंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। श्री शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा है कि तिरंगा करोड़ों भारतवासियों की एकता, निष्ठा और गौरव के प्रतीक के रूप में सदैव लहराता रहेगा। गृहमंत्री ने कहा है कि उन्‍होंने अपने आवास पर तिरंगा फहराकर उन वीरों का स्‍मरण किया, जिन्होंने देश की स्‍वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ न्‍यौछावर कर दिया।

हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्‍ट्र भक्ति की भावना बढाने के लिए 9 से 15 अगस्त तक पूरे देश में मनाया जा रहा है। सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ एक सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करें।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर राहुल गांधी का अनिश्चितकालीन धरना, बोले– धर्मेंद्र प्रधान और मोदी के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

    Share Add as a preferred…

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…