अभिषेक झा विधान परिषद सदस्य के लिए हो सकते हैं जदयू उम्मीदवार

पटना। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा विधान परिषद सदस्य के लिए तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं।हालांकि, अभी घोषणा नहीं हुई है। यहां से वर्ष 2020 निर्वाचित देवेश चंद्र ठाकुर के 2024 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद से यह सीट खाली है।

यहां उपचुनाव होना है। इधर अभिषेक झा ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। अभिषेक झा ने सीएम से मुलाकात की तस्वीर फेसबुक पर साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि अभिभावक नीतीश कुमार से मिलकर आगे की राजनीतिक मिशन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Posts

“राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

Share Add as a preferred…

Continue reading
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

Share Add as a preferred…

Continue reading