अब साउथ कोरिया, दुबई और वियतनाम के लोग चखेंगे कहलगांव के जर्दालू आम का स्वाद

भागलपुर : अब कहलगांव के जर्दालु आम का स्वाद साउथ कोरिया, दुबई और वियतनाम के लोग चखेंगे। कहलगांव के जर्दालु आम की पहली खेप 6 जून को कहलगांव से साउथ कोरिया के लिए भेजी जाएगी। पहली खेप में 10 क्विंटल आम भेजा जा रहा है।

कहलगांव कैरिया गांव के मैंगो लिटीका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक विभु कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि कहलगांव क्षेत्र के आम का एपिडा बनारस के द्वारा साउथ कोरिया के लिए ऑर्डर मिला है। साथ ही वियतनाम और दुबई भी भेजा जायेगा।

एपिडा के द्वारा सुविधा के अनुसार लखनऊ और वाराणसी मैंगो पैक हाउस में वीएचटी वेपर हीट ट्रीटमेंट मशीनों से आम को बैक्टीरियामुक्त किया जाता है। ग्रेडिंग लाइन मशीनों में गुजरने के बाद उसकी पैकिंग कर भेजा जायेगा। कहलगांव से 60 क्विंटल आम भेजे जाने का ऑर्डर है। वहीं उन्होंने बताया कि दुबई से टाइटन कंपनी के द्वारा उन्हें 20 क्विंटल आम का ऑर्डर मिला है। साथ ही बताया कि देश में दिल्ली, कर्नाटक, आदि जगहों से भी आम का आर्डर मिला है। वहीं विदेश भेजे जाने वाले आम को पहले देवघर हवाई अड्डे से दिल्ली भेजा जायेगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *