अब दिसंबर तक चलेगी नवगछिया के रास्ते मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन

भागलपुर। नवगछिया होकर मुंबई सेंट्रल से कटिहार और गुजरात के हापा से नाहरलागुन के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन अब दिसंबर तक किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09189 मुंबई सेंट्रल से कटिहार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन शनिवार को सुबह 1030 बजे चलकर बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, उज्जैन, बीना, झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया होते हुए अगले दिन नवगछिया आएगी।

नवगछिया होकर मुंबई सेंट्रल से कटिहार और गुजरात के हापा से नहरलागुन के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब दिसंबर तक होगा। यह ट्रेन बुधवार को गुजरात के हापा से 12:40 रात में चलेगी। दूसरे दिन नवगछिया रात 9:45 बजे पहुंचेगी। 09526 नाहरलागुन-हापा स्पेशल नाहरलागुन से शनिवार को सुबह 10 बजे चलकर दोपहर 2:21 बजे पहुंचेगी।

09189 मुंबई सेंट्रल से कटिहार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन शनिवार को सुबह 10:30 बजे चलकर अगले दिन नवगछिया आएगी। 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल रात 1 बजे नवगछिया आएगी।

Related Posts

‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

Continue reading
गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

Continue reading