अपराध : पूर्णिया के भवानीपुर में गोपालपुर की महिला की हत्या

पूर्णिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के महथवा चांप गांव में रविवार देर रात पति ने परिजनों संग मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्यारा पति और उसके परिजन मृतका के शव को घर में छोड़कर फरार हो गया है। मृतका महथवा चांप निवासी इंद्रजीत मंडल की पत्नी लक्ष्मी कुमारी उर्फ रंजू देवी थी।

सूचना मिलने पर मृतका के मायके भागलपुर जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा ज्ञानीदास टोला से काफी लोग उनके घर महथवा चांप पहुंचे। इस बाबत अवर निरीक्षक संजीव रंजन लाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पायेगा। मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शातिर जयपुर से गिरफ्तार: विशेष जांच टीम (SIT) ने आरोपी अनिश कुमार वर्मा को दबोचा

    Share Add as a preferred…

    ​अररिया के नरपतगंज में सनसनी: शौच के लिए निकली 19 वर्षीया युवती का अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट के बाद मो सोहेल ने किया दुष्कर्म; 5 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    Share Add as a preferred…