अपराध : पलामू के डीसी-एसपी के चालकों ने किया गैंगरेप

मेदिनीनगर में गुरुवार को इलाज कराने पहुंची रेहला इलाक की एक 30 वर्षीया महिला के साथ पलामू डीसी और एसपी के चालक ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस शर्मनाक घटना को नावाटोली स्थित सरकारी क्वार्टर परिसर में अंजाम दिया गया। एसपी रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में शहर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

घटना के बाद पीड़िता ने मेदिनीनगर टाउन थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत की। तकनीकी सेल की मदद से मामले के दोनों आरोपी को धर दबोचा। एक आरोपी धर्मेंद्र कुमार पलामू के नावाजयपुर थाना क्षेत्र ने नावाखास का रहने वाला है और पलामू उपुयक्त के आवास पर तैनात ड्राइवर है। वहीं दूसरा आरोपी एसपी क्वार्टर में तैनात चालक प्रकाश कुमार गया का रहने वाला है।

अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि वह इलाज कराने मेदिनीनगर आई थी। मोबाइल फोन रिचार्ज के लिए वह दुकान ढूंढ़ रही थी। इसी क्रम में एक दुकान पर मौजूद आरोपी ने सहयोग किया। बाद में क्वार्टर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया।

महिला का मेडिकल जांच एमआरएमसीएच, मेदिनीनगर में कराया गया। इधर, मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

  • Related Posts

    वैशाली के लोदीपुर में ‘खूनी’ बवाल! जमीन विवाद में पत्थरबाजी, लूट और आगजनी; फर्नीचर दुकान फूँकी, वायरल वीडियो ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

    HIGHLIGHTS: हाजीपुर के गरौल में…

    Continue reading
    दुनिया को बड़ी राहत! ट्रंप ने युद्ध की मशीन पर लगाया ‘5 दिन’ का ब्रेक; ईरान से ‘सीक्रेट’ बातचीत के बाद टाला हमला, गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम

    HIGHLIGHTS: व्हाइट हाउस से आधी…

    Continue reading