अजीत डोभाल ने अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन के साथ फोन पर की बातचीत

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शुक्रवार को अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन के साथ फोन पर बातचीत की। उन्होंने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय चिंता के मुद्दों और क्वाड ढांचे के तहत जुलाई 2024 एवं उसके बाद होने वाली आगामी उच्च स्तरीय बैठकों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि डोभाल और सुलिवन ने शांति और सुरक्षा की दिशा में वैश्विक चुनौतियों से निपटने और भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और विस्तार देने के लिए सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता दोहराई।

मंत्रालय के अनुसार दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ‘‘साझा मूल्यों और समान रणनीतिक एवं सुरक्षा हितों पर आधारित’’ भारत-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।

  • ये भी पढ़े..

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…

    PM आवास के बाहर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले– ‘स्टूडेंट्स के खून का हिसाब चाहिए’

    Share Add as a preferred…