अचानक जदयू कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार की शाम को जदयू कार्यालय पहुंचे और राज्यभर से आये कार्यकर्ताओं से मिले। कर्पूरी सभागार में वे हर एक कार्यकर्ता के पास गये, उनसे बातें की और उनकी समस्याएं भी जानीं। इसको लेकर उन्होंने मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिये।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद वह पहली बार कार्यालय पहुंचे थे। एक घंटे तक वह वहां रहे। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का कार्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह के सफल आयोजन के लिए पार्टी स्तर पर चल रही तैयारियों की समीक्षा भी की। इसको लेकर भी उन्होंने कई निर्देश दिये। कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारी एवं प्रबंधन के संबंध में मुख्यमंत्री को सभी ने अवगत कराया।

पार्टी के मधेपुरा जिलाध्यक्ष रमेश ऋषिदेव, सारण जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू एवं खगड़िया जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने भी अपने जिले में की गई जयंती की तैयारी के संबंध में जानकारी दी।

समीक्षा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, वित्त मंत्री विजय कुमार चैधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मंत्री अशोक चौधरी एवं सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    वैशाली में 15 मिनट में साफ हुई दुकान: शटर गिराकर 10 लाख की ज्वेलरी लूटी; कनपटी पर पिस्टल सटाकर कर्मियों को बनाया बंधक, CCTV की हार्ड डिस्क भी उखाड़ ले गए

    Share Add as a preferred…

    Continue reading