अगुवानी घाट:रील बनाना पड़ा महंगा, 6 डूबे चार अब भी लापता

परबत्ता स्थित अगुवानी गंगा घाट पर शनिवार को रील बनाते छह लोग गंगा में डूब गए जिनमें से चार युवक लापता हो गए। सभी परबत्ता के कुल्हड़िया और भरसो गांव के रहने वाले हैं। वहीं चौथम थाना क्षेत्र में कोसी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।

परबत्ता के अगुवानी गंगा घाट पर शनिवार की दोपहर रील बनाने के दौरान छह लोग डूब गए। ग्रामीणों ने दो को सुरक्षित बाहर निकाला जबकि चार युवक लापता हैं। लापता युवकों में परबत्ता के कुल्हड़िया निवासी आदित्य कुमार, निखिल कुमार व भरसो गांव के राजन कुमार और शुभम कुमार शामिल हैं। वहीं मुंगेर के सुतुरखाना की छोटी उर्फ दीपाली कुमारी और कुल्हड़िया के श्याम कुमार को निकाल लिया गया।

गोगरी एसडीओ सुनंदा कुमारी ने बताया कि लापता युवकों को एसडीआरएफ की टीम तलाश रही है। इधर, चौथम के सहोरबा गांव में शनिवार को कोसी नदी में डूबने से सहोरबा निवासी चरित्र सदा के पुत्र प्रवेश सदा(26 वर्ष) की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading