अकबरनगर से भागलपुर जा रही ट्रेन के चपेट में आने से महिला घायल, इलाज के दौरान मौत

अकबरनगर से भागलपुर जा रही ट्रेन के चपेट में आने से महिला घायल, इलाज के दौरान मौत

भागलपुर। अकबरनगर से ट्रेन पर सवार होकर भागलपुर जा रही एक महिला का अचानक पैर फिसल गया। जिसके बाद वह ट्रेन के चपेट में आ गई और उनका पैर कट गया। जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने उसे भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर मंगलवार के दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान अकबरनगर थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय नीलम देवी के रूप में की गई है मृतक के परिजनों ने बताया कि अकबरनगर से अपने गौतमी के साथ भागलपुर मार्केट जा रही थी तभी एक नंबर प्लेटफार्म पर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसका पैर कट गया भागलपुर मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। मृतक के पति मजदूरी कर अपना घर का भरण पोषण करते थे, मृतक को एक पुत्री और दो पुत्र है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    विक्रमशिला महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुति, गीत-संगीत और नृत्य से सजी सांस्कृतिक संध्या

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कोर्ट के आदेश पर ससुराल पहुंची महिला से मारपीट का आरोप, पति व ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *