होटल में पकड़ी गई 8 महिलाएं, जिसमे एक सास को आई दवा दिलाने और पकड़ी गई आशिक़ के साथ

होटल में पकड़ी गई 8 महिलाएं, जिसमे एक सास को आई दवा दिलाने और पकड़ी गई आशिक़ के साथ

महिला ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेकर बुधवार को एसडीएम सुनीता सिंह व सीओ दीप कुमार पंत ने शाहपुर कला होटलों पर छापेमारी की।

यहां एक होटल के कमरों में आठ जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। जांच पड़ताल के बाद अधिकारियों ने होटल को सील कर दिया है। सोमवार को शाहपुर कला की प्रधान मीनू रानी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अवगत कराया था कि उनके गांव में एक होटल में युवक-युवतियां अश्लील हरकतें करते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम व सीओ ने बुधवार दोपहर पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की। जिस होटल की शिकायत की गई थी, उस पर प्रशासन की गाड़ी रूकते ही युवक व युवतियां तथा होटल स्टाफ फरार हो गया। यहां कमरों में बैडों पर कपड़े पडे़ हुए थे तथा पंखे चल रहे थे। इसके बाद अधिकारी एक अन्य होटल पर पहुंचे। यहां अलग-अलग कमरों में आठ जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले।

पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया तथा कोतवाली ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए जोड़ों में एक लड़की नाबालिग तथा एक महिला के साथ बच्चा भी बताया जा रहा है। पुलिस उनके स्वजन को बुलाकर जांच पड़ताल चल रही है। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

एसडीएम व सीओ की छापेमारी में होटल में पकड़ी गई एक महिला अपनी सास तथा अन्य परिजनों के साथ हसनपुर आई थी। बाजार में परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़कर महिला दवाई लाने के बहाने अस्पताल के नजदीक होटल में आशिक से मिलने पहुंच गई। अचानक छापा पड़ने पर वह पकड़ी गई। अब बदनामी के डर से मुँह छुपाए हुए हैं।

  • Related Posts

    लखनऊ का ‘कसाई बेटा’: 50 लाख की सनक और एक थप्पड़ का खौफनाक इंतकाम; पिता के शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया, 3 दिन तक घर में बहन के साथ रहा सामान्य

    Share Add as a preferred…

    Continue reading