हैदराबाद में रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली को संबोधित किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण के खिलाफ है और वह आरक्षण छीनना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच है, जिसमें कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए खड़ी है जबकि भाजपा-आरएसएस मिलकर संविधान और जनता के अधिकारों को खत्म करना चाहते हैं।

तेलंगाना के आदिलाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्मल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा आरक्षण को 50 फीसदी से बढ़ाना है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि अगर पार्टी की केंद्र में सरकार बनती है, तो वह 50 प्रतिशत की सीमा को समाप्त कर देगी और आरक्षण को और बढ़ा देगी।

स्थायी नौकरियां मिलेंगी : उन्होंने दावा किया कि भाजपा के अन्य नेता भी आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र में अनुबंध प्रणाली को हटा देंगे। अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी नौकरियां मिलेंगी।

  • ये भी पढ़े..

    ‘अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी’, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन पर संजय झा का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…

    चतरा गार्ड हत्याकांड: रॉकी यादव और सरकारी बॉडीगार्ड हिरासत में, खैनी मांगने के विवाद से शुरू हुआ मामला

    Share Add as a preferred…