हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 4 अगस्त को रांची में होगी बैठक, संगठन को मजबूत करने सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 4 अगस्त को रांची में होगी बैठक, संगठन को मजबूत करने सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक 4 अगस्त को राँची में आयोजित की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन के निर्देशानुसार पार्टी के अगले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक झारखण्ड के रांची शहर में बुलाई गई है। बैठक में पार्टी के आगे की रणनीति, पार्टी के विस्तार और आनेवाले समय में पार्टी की चुनौतियों एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा होगी।

बताते चलें की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा एनडीए की सहयोगी है। इस राजनीतिक दल की स्थापना जेडीयू से टूटकर जीतन राम मांझी ने 8 मई 2015 को की थी। उस समय जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार से मतभेद होने के बाद 18 लोगों के साथ जेडीयू छोड़ कर नई पार्टी का गठन किया था।

फिलहाल डॉ संतोष कुमार सुमन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में सूचना प्रावैधिकी एवं लघु सिंचाई मंत्री हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी गया से सांसद और केंद्र की मोदी सरकार में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री हैं।

  • Related Posts

    बिहार में उद्योग और गन्ना क्षेत्र को मिलेगा नया बल, इंसेंटिव नीति लाने की तैयारी; सीएम ने जेपी गंगा पथ परियोजना का किया निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, जल्द आएगी नई प्रोत्साहन नीति; बंद चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading