हाथरस हादसे पर जीतन राम मांझी ने जताया दुख

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो इस घटना में शामिल होंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

“सबको मुआवजा दिया जाएगा”
जीतन राम मांझी ने कहा कि पीएम मोदी ने कल अपने भाषण के दौरान बीच में ही शोक व्यक्त किया और जो भी भारत सरकार एवं राज्य सरकार से संभव होगा वो मदद दी जाएगी। किन कारणों से ये घटना घटी है उसकी जांच की बात की गई है और जो इस घटना में शामिल होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी। सबको मुआवजा दिया जाएगा इसकी भी बात हुई है।

बता दें कि हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गयी, जिसमें सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या 130 तक पहुंच गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…