सेवानिवृत्त सेना का जवान लापता,पत्नी ने प्रशासन से लगाई गुहार

भागलपुर : नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नगरह निवासी सेवानिवृत्त सेना का जवान विनय कुमार झा विगत 21 मई से गुम हो गये है। पीड़ीत परिजनों ने इस मामले की शिकायत रेलवे पुलिस से की है।

सेवानिवृत्त सेना का जवान लापता,पत्नी ने प्रशासन से लगाई गुहार

गुम हुए जवान की पत्नी सारिका झा कहती है कि उनके पति लीवर कैंसर से पीड़ित हैं वे वागडोरा से अपना घर नवगछिया आ रहे थे। काफी खोजबीन की गई जिले के इर्द-गिर्द के रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए,पर अभी तक सेवानिवृत्त सेना के जवान विनय कुमार झा का पता नहीं चल पाया है।

बहरहाल पीड़ित पत्नी ने आज भागलपुर पूर्वी प्रक्षेत्र पुलिस महानिरीक्षक को अपने पति के खोजबीन के लिए एक लिखित शिकायत की है।

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    टीवी देखते-देखते सो गई 14 वर्षीय किशोरी, सुबह हाथ में जलन की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, सांप के डंसने से मौत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *