सुपौल : शादी के पांच दिन बाद सड़क हादसे में युवक की मौत

सुपौल : रामविशनपुर पंचायत के वार्ड-3 में बुधवार की सुबह 9.30 बजे तेज रफ्तार बाइक ने एक युवक को टक्कर मार दी। इसमें अररिया के फुलकाहा वार्ड-2 निवासी अशोक साह के पुत्र अंकित कुमार (21 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। अंकित की शादी 12 जुलाई को पूर्णिया के नेवलाल चौक के अशोक साह की पुत्री खुशी कुमारी से हुई थी।

बुधवार को अंकित पत्नी व बहन-बहनोई के साथ कार से राघोपुर के विष्णु पेरूमल मंदिर पूजा-अर्चना के लिए जा रहा था। एनएच 57 पर अचानक कार का टायर आवाज कर गया। कार चालक पंक्चर दुकान के बारे में पूछने लगा। इस दौरान अंकित ई-रिक्शा रोकने के लिए सड़क की दूसरी तरफ गया कि प्रतापगंज की ओर से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे अंकित व बाइक चालक इमामगंज निवासी मिथिलेश कुमार (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने लोगों की मदद से दोनों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।वहीं घायल मिथिलेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    पटना-हावड़ा मेन रेल लाइन पर बड़ा हादसा टला, गोंडा–आसनसोल एक्सप्रेस की ट्रक से जोरदार टक्कर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जम्मू-कश्मीर : डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, 11 घायल, भद्रवाह-चंबा मार्ग पर दर्दनाक हादसा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading