सावन की चौथी सोमवारी पर लाखों शिव भक्तों ने उत्तरवाहनी गंगा में लगाई डुबकी

हर हर महादेव के जयकारे के साथ लाखों कांवरिया अजगैवीनाथ धाम से पैदल व वाहन से बैधनाथ धाम रवाना। चास बोकारो के सैकड़ों डाक कांवरिया ने भी उठाया गंगा जल।

भागलपुर सुलतानगंज के अजगैवीनाथ धाम में सावन के चौथे सोमवारी को लेकर लाखों शिव भक्तों ने उत्तरवाहनी गंगा में डुबकी लगाकर हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे लगाते हुए पूजा पाठ कर बैधनाथ धाम रवाना हुए, बताते चले कि सावन के चौथे सोमवारी होने पर अजगैवीनाथ मंदिर स्थीत गर्भ गृह में बाबा भोलेनाथ को जल चढाने के लिए सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड गई थी जो सभी शिव भक्तों गंगा में डुबकी लगाकर बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए अपने अपने गनतब घर गये |

साथ हजारों कांवरिया भी गंगा में डुबकी लगाकर अजगैवीनाथ धाम से पैदल व वाहन से बोल बम हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए बैधनाथ धाम रवाना हुए, इसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर थानाध्यक्ष प्रिय रंजन के द्वारा मंदिर परिसर, गंगा घाट, कांवरिया पथ, पुरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बड़ा दी गई थी| नगर परिषद के द्वारा गंगा घाट और पुरे शहर साफ सफाई अभियान चलाते हुए मशीन के द्वारा शुद्ध पेयजल से फोगिंग कराया जा रहा था, अंचल अधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, थानाध्यक्ष प्रिय रंजन के द्वारा गंगा घाट, मेला क्षेत्र में मोनेटरिंग कि जा रहा था, किसी भी शिव भक्तों कोई परेशानी न हो साथ ही सैकड़ों चास बोकारो के डाक कांवरिया अजगैवीनाथ धाम से पैदल बैधनाथ धाम बोल बम हर हर महादेव के नारों के साथ रवाना हुए।

  • Related Posts

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बाबा बूढ़ानाथ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, सामाजिक समिति ने किया भव्य स्वागत

    Share भागलपुर भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading
    भागलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का धार्मिक दौरा, गौशालाओं की जमीन से अतिक्रमण हटाने का किया ऐलान

    Share भागलपुर, भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading