सारण : मदरसे में बम धमाका, गेंद समझकर छात्र ने उठाया, मौलाना ने की फेंकने की कोशिश तो हुआ विस्फोट

सारण : गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर मदरसा के पास बुधवार की शाम बम विस्फोट से दो लोग बुरी तरह घायल हो गये। घायलों में मदरसा के मौलवी और एक बच्चा शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए छपरा और फिर वहां से पटना ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि मदरसा से कुछ दूरी पर झाड़ी में गए बच्चे को बम दिखाई दिया। उसने गेंद समझ कर उसे उठा लिया और मौलवी को दिखाने लगा। इसी दौरान बम विस्फोट कर गया और मौलवी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज धमाके से लोगों में अफरातफरी मच गई और विस्फोट के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले ही कुछ लोग दोनों घायलों को इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर चले गये।

वहीं कुछ लोग इसे सिलेंडर ब्लास्ट भी बता रहे थे। थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। हालांकि अभी उनका इलाज कहां चल रहा है, यह अभी पता नहीं चल सका है।

बम को गेंद समझकर हाथ में उठा लिया

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मदरसा में रह कर पढ़ाई कर रहे नूर आलम ने मदरसा के पीछे गेंद जैसे दिख रहे बम को हाथ में उठा लिया और अंदर आ गया। उसके बाद हाथ में बम देख मौलाना उसे अपने हाथ में लेकर फेंकना चाह रहे थे कि नीचे नूर आलम के पैर पर गिर पड़ा। इस घटना में नूर आलम के पैर एवं मौलाना के हाथ फट गया है। हालांकि कुछ लोग इस घटना को बम बांधे जाने की बात भी दबे जुबान बता रहे हैं।

मामले की जांच में जुट गई सारण पुलिस

बुधवार रात घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस बम ब्लास्ट की पुष्टि सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला के द्वारा की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने बताया कि कि प्रथम दृष्टया बम ब्लास्ट पटाखा फैक्ट्री का प्रतीत हो रहा है। इसमें दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दोनों को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया

इस मामले में गड़खा थानाध्यक्ष शशि रंजन के द्वारा बताया गया कि मोतीराजपुर गांव स्थित मदरसा परिसर में बम के फटने की सूचना मिली है। जिसमें मदरसा के 40 वर्षीय मौलाना इमामुद्दीन एवं 15 वर्षीय नूर आलम बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। जिनका उपचार किसी निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं सूत्रों की मानें तो दोनों घायलों को निजी अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया जा चुका है।

  • Related Posts

    UPSC रिजल्ट विवाद का ‘द एंड’! गाजीपुर की आकांक्षा ही असली अफसर; ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का दावा निकला फर्जी, आयोग ने जारी की आधिकारिक मुहर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में उद्योग और गन्ना क्षेत्र को मिलेगा नया बल, इंसेंटिव नीति लाने की तैयारी; सीएम ने जेपी गंगा पथ परियोजना का किया निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading