सामान्य नहीं रौनक की हत्या , संजय जायसवाल ने जताई साजिश की आशंका

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्वी चंपारण के लोकसभा सदस्य संजय जायसवाल ने कहा कि भागलपुर के दवा व्यापारी आत्माराम के पोते रौनक केडिया की हत्या सामान्य घटना नहीं है। यह एक सोची समझी साजिश है। प्रदेश सरकार इस तरह की घटना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सांसद संजय जायसवाल रविवार को शहर के एक होटल में प्रेसवार्ता कर रहे थे। परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाने के साथ पुलिस प्रशासन से बात की गई है। वहीं, आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा 17 अगस्त को निकाली जाने वाली बिहार यात्रा के संबंध में उन्होंने कहा कि उन्हें निश्चित तौर पर यह यात्रा निकालनी चाहिए। इस दौरान उन्हें प्रदेश की जनता से अपने माता-पिता के कुकर्मों के लिए माफी मांगनी चाहिए। वक्फ बोर्ड के नियमों में बदलाव संबंधी मसले पर उन्होंने कहा कि यह बदलाव बहुत जरूरी है। इस नियम की आड़ में देश की आजादी के समय वक्फ की जो संपत्ति एक लाख हेक्टेयर जमीन थी, वह बढ़कर नौ लाख हेक्टेयर से ज्यादा हो गई है। इसके अलावा इसके कई ऐसे पहलू हैं, जिसमें वक्फ बोर्ड ने खुद इसके गठन के उद्देश्य को पूरा नहीं किया।

आज से भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा

लोकसभा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से 12, 13 और 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सद्भाव एवं स्वाधीनता के आंदोलन से जुड़े सेनानियों को याद करना है। तिरंगा देशवासियों की आन-बान और शान है। इसके अलावा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भारत के विभाजन के समय जान गंवाने वाले लाखों विस्थापितों की याद में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि विभाजन में कई परिवार विस्थापित हुए और कई लोगों ने अपनी जान गंवाई।

  • Related Posts

    पटना में सनसनीखेज वारदात – कंकड़बाग में युवक की चाकू गोदकर हत्या, 200 रुपये के विवाद में गई जान

    Share पटना। बिहार की राजधानी…

    Continue reading
    गया में होमगार्ड जवान की चाकू गोदकर हत्या, बाइक चोरी विवाद बना वजह

    Share गया। बिहार के गया…

    Continue reading