साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर दोस्तों से ठगे 14500 रुपये

भागलपुर। साइबर ठगों ने बैंक के एक कलेक्शन एजेंट को निशाना बनाकर उसके दोस्तों के साथ रविवार को ठगी कर ली। एजेंट का ठगों ने मोबाइल हैक किया। इसके बाद मैसेज के माध्यम से साथी मनोज के खाते से 6500 सौ रुपये और श्रीकांत के खाते से 8000 रुपये उड़ा लिये्।

इसकी शिकायत लेकर नारायणपुर इलाके के भ्रमरपुर निवासी अरविंद कुमार सोमवार को साइबर थाना पहुंचे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts