संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को

संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, उससे पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त को इस सत्र की समाप्ति होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी।

संसद के मानसून सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। जिसमें कांग्रेस की तरफ से गौरव गोगोई और प्रमोद तिवारी शामिल होंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कोशिश होगी कि संसद के मानसून सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष में टकराव और गतिरोध न हो, इसके लिए व्यवस्था बनाई जाए।

इस सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री सीतारमण आम बजट से एक दिन पूर्व सोमवार को आर्थिक सर्वे पेश करेंगी, जिसमें रोजगार, जीडीपी, मुद्रास्फीति की स्थिति समेत आर्थिक मोर्चे पर भविष्य की संभावनाओं और नीतिगत चुनौतियों का पूरा लेखा-जोखा होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी।

  • ये भी पढ़े..

    PM मोदी के ऐलान से नहीं मानी CJP, बोली- ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    PM मोदी के पेपर लीक वाले ट्वीट पर सियासी संग्राम तेज, विपक्ष बोला- ‘घोषणा नहीं, जवाबदेही और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा चाहिए’

    Share Add as a preferred…