संसद के बजट सत्र से पहले रविवार को होगी सर्वदलीय बैठक

सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान सरकार संसद के दोनों सदनों के सुचारू कामकाज के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग का अनुरोध करेगी। बजट सत्र इस महीने की 22 तारीख से अगले महीने की 12 तारीख तक चलेगा। केंद्रीय बजट 23 जुलाई को प्रस्तुत किया जाएगा। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। पिछले महीने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य के दृष्टिकोण का प्रभावी दस्तावेज होगा।

Related Posts

UPSC रिजल्ट विवाद का ‘द एंड’! गाजीपुर की आकांक्षा ही असली अफसर; ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का दावा निकला फर्जी, आयोग ने जारी की आधिकारिक मुहर

Share Add as a preferred…

Continue reading