शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, बच्चे को गोली लगी

दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। दलसिंहसराय के चकनवादा में रविवार रात एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में 12 साल के बच्चे रेहान को गोली लग गई। गोली रेहान के कंधे में लगी है। उसे इलाज के लिए शहर के बाहर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, जख्मी रेहान चकनवादा वार्ड संख्या 6 निवासी शाहिद रखूं का पुत्र है।

वह मोहल्ले में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान वहां हो रही हर्ष फायरिंग में एक गोली उसके दाएं कंधे में लग गई।पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की।

  • Related Posts

    सपने ने पहुंचाया सलाखों के पीछे! एयरफोर्स कर्मी को 7 साल बाद मिला इंसाफ; साली बोली- “जीजू ने छेड़ा नहीं, वो तो बस एक सपना था”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading