वैशाली में भोज खाकर घर लौट रही नाबालिग के साथ चार मनचलों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक़ एक नाबालिग लड़की के साथ चार दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है की लड़की के साथ भोज खाकर आने के क्रम में लीची गाछी में जाकर चार चार दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसके बाद पीड़िता अपने घर गई और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों द्वारा इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी बेलसर ओपी क्षेत्र के मनोरा गांव निवासी पवन सिंह के पुत्र विवेक कुमार सिंह जो अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर लड़की के साथ भोज खाकर लौट के क्रम में लीची गाछी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके अन्य साथी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस संबंध में वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया की बेलसर ओपी अंतर्गत सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का मेडिकल जांच कराया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी बचे तीन आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

  • Related Posts

    भागलपुर के लिए पटना में विधायक रोहित पांडे की दौड़: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से मिलकर सौंपा मांग पत्र; सैंडिस कंपाउंड को फ्री करने और ड्रेनेज सिस्टम की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में भारत बंद का दिखा असर: समाहरणालय गेट पर वाम दलों का हल्ला बोल; केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *