विधायक गोपाल मंडल के बिगड़े बोल,कहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राक्षस हैं.. सब को डकार जाएंगे

भागलपुर : इंडी गठबंधन की हो रही वर्चुअल बैठक में जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कन्वेनर बनाए जाने की चर्चा है। वही इसको लेकर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिर्फ कन्वेनर बनाने से काम नहीं चलेगा, उन्हें प्रधानमंत्री का उम्मीदवार इंडी गठबंधन में घोषित करना चाहिए, तभी गठबंधन बीजेपी का सामना कर पाएगी, नहीं तो गठबंधन बिखर जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का बच्चा-बच्चा जानता है। उनके सामने में गठबंधन में कोई नेता नहीं जो प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बन सके। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा जाग चुके हैं और नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर सभी लोग एक होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

वही विधायक ने प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए कहा कि अगर एक बार फिर से बीजेपी सरकार में आ गई तो देश बर्बाद हो जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री के बारे में उन्होंने कहा कि वह राक्षस है,सभी को निगल जाएंगे।

Related Posts

तेजस्वी यादव के बयान पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव का पलटवार, बोले– चुनाव हारने वाले ही ऐसे आरोप लगाते हैं

Share पटना। जनता दल यूनाइटेड…

Continue reading
रविशंकर प्रसाद के दिल्ली आवास में आग, बड़ा हादसा टला – बेड में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

Share नई दिल्ली। भारतीय जनता…

Continue reading