विदेश सचिव मिस्री ने काठमांडू में नेपाल भाषा परिषद के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

दो दिवसीय दौरे पर रविवार को नेपाल पहुंचे भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने काठमांडू के नरदेवी में नेपाल भाषा परिषद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण भारत के सहयोग से किया गया है।

नेपाल की विदेश सचिव सेवा लम्साल के निमंत्रण पर सुबह काठमांडू पहुंचे मिस्री राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से भी मुलाकात करेंगे। उनका उप प्रधानमंत्री एवं शहरी विकास मंत्री प्रकाशमान सिंह, उपप्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल और गृहमंत्री रमेश उखर से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

विदेश सचिव बनने के बाद मिस्री की यह पहली नेपाल यात्रा है। लम्साल ने मिस्री के सम्मान में रविवार को रात्रिभोज का आयोजन किया है। सोमवार सुबह उनका विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा से मिलने का कार्यक्रम है। इसके बाद मिस्री शाम को नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • Related Posts

    पीएम मोदी का असम और पश्चिम बंगाल दौरा आज से, 2 दिनों में 10,000 करोड़ से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं की सौगात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मालदा से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत, बंगाल को नई रेल रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading