विक्रमशिला समानांतर पुलः बरारी की ओर तैयार हो रहा कास्टिंग यार्ड

भागलपुर. समानांतर फोरलेन पुल के सुपर स्ट्रक्चर को तैयार करने के लिए बरारी आईटीआई संस्थान की 6 एकड़ जमीन पर कास्टिंग यार्ड बनने लगा है. इसके बनने से पुल के ऊपर रखे जाने वाले स्पैन का निर्माण कराया जायेगा.

नवगछिया साइड में सेगमेंट का काम करने के लिए गैंट्री क्रेन लगाने के बाद बरारी में भी यार्ड बनाने का काम चल रहा है. गैंट्री क्रेन का सामान मंगा लिया गया है. बारिश के बाद सुपर स्ट्रक्चर बनाने का काम शुरू किया जायेगा.

समानांतर फोरलेन पुल के लिए निर्माण एजेंसी ने नवगछिया साइड में दूसरा यार्ड का काम पूरा करने के बाद तीसरे पर भी काम शुरू करा दिया है. फोरलेन सेतु का काम दोनों छोर से निर्माण एजेंसी कर रही है. हर पिलर की डिजाइन अलग-अलग तैयार की गयी है. जिसपर काम किया जा रहा है.

  • Related Posts

    भागलपुर में ट्रैफिक का ‘नया टाइम-टेबल’: सुबह 7 से रात 9 बजे तक ट्रकों की ‘नो-एंट्री’; नगर आयुक्त का सख्त आदेश- गलत पार्किंग पर टोइंग वैन ले जाएगी गाड़ी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर नगर निगम का ‘बुलडोजर प्लान’: 700 अवैध इमारतों पर लटकी तलवार; गंदगी फैलाने वाले 5000 लोग चिन्हित, अब लगेगा भारी जुर्माना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading