‘लालू के बेटे जीतते हैं तो खोलेंगे अपहरण का नया विभाग’ — जमुई में अमित शाह का तीखा‘लालू के बेटे जीतते हैं तो खोलेंगे अपहरण का नया विभाग’ — जमुई में अमित शाह का तीखा हमला हमला

जमुई: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज होते जा रहे हैं। शुक्रवार (7 नवंबर 2025) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जमुई में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने RJD, कांग्रेस और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि “अगर NDA सत्ता में आती है तो बिहार को बाढ़-मुक्त बनाने के लिए नया विभाग बनाया जाएगा, लेकिन अगर तेजस्वी की सरकार आई तो वे अपहरण का नया विभाग बनाएंगे।”

‘बटन इतनी तेजी से दबाना कि करंट इटली तक लगे’

जमुई की भीड़ को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग में बिहार की जनता ने “लालू-राहुल गठबंधन” को रिजेक्ट कर दिया है।
उन्होंने मंच से कहा —

“11 नवंबर को बटन इतनी जोर से दबाइए कि करंट इटली तक महसूस हो!”

उनका यह बयान राहुल गांधी पर सीधे निशाने के रूप में देखा जा रहा है।

‘जंगलराज की वापसी नहीं होने देंगे’ — शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने राजद शासन को “जंगलराज” बताते हुए कहा कि:

  • लालू शासन में अपहरण, फिरौती और नरसंहार आम बात थी
  • बारातें जाती थीं तो उगाही करने वाले लोग कट्टा लेकर पहुंच जाते थे
  • 20 से अधिक नरसंहारों ने बिहार को बदनाम किया था
  • उद्योग बंद हो गए और राज्य आर्थिक रूप से पिछड़ गया

शाह ने कहा कि NDA किसी भी कीमत पर उस दौर की वापसी नहीं होने देगा।

‘मोदी सरकार ने बदला बिहार का चेहरा’

अमित शाह ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में बिहार में:

  • सड़कों व पुलों का बड़ा नेटवर्क तैयार हुआ
  • इथेनॉल प्लांट्स और चीनी मिलों की स्थापना हुई
  • रोजगार के नए अवसर पैदा हुए

शाह ने दावा किया कि आने वाले पांच साल NDA का लक्ष्य “पूरी तरह विकसित बिहार” बनाना है।

‘बिहार नक्सलमुक्त हुआ, अब होगा बाढ़-मुक्त’

गृह मंत्री ने कहा:

  • अब बिहार नक्सलवाद से लगभग मुक्त हो चुका है
  • मुंगेर-जमुई बॉर्डर का चोरमारा गांव 25 वर्ष बाद नक्सलमुक्त हुआ
  • पहले जहां कई जिलों में शाम 3 बजे तक ही मतदान होता था, अब लोग शाम 5 बजे तक शांतिपूर्वक वोट दे रहे हैं

उन्होंने वादा किया कि NDA सरकार बनेगी तो राज्य को “Flood Free Bihar” बनाने के लिए नया विभाग बनाया जाएगा।

  • Related Posts

    गया में दहशत: वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे साइट पर दिखा बाघ; वन विभाग की टीम कर रही गश्ती, ग्रामीणों को अलर्ट रहने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading