रेलवे का बड़ा फैसला, जंक्शन के रूप में तैयार होगा ECR का यह रेलवे स्टेशन

पूर्व मध्य रेलवे का तरफ से बड़ा फैसला लिया गया। पूर्व मध्य रेलवे के जीएम की तरफ से लिया गया है। उन्होंने निर्णय लिया है कि जटडुमरी रेलवे स्टेशन अब जंक्शन में तब्दील होगा।

दरअसल, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने मंगलवार को दानापुर एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक ने यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, डिस्प्ले बोर्ड, कैटरिंग स्टॉल, पैदल ऊपरगामी पुल, सर्कुलेटिंग एरिया, साफ-सफाई, यात्री सुरक्षा सहित यात्री सुविधा/संरक्षा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया।

वही, पटना-गया रेलखंड के नवनिर्मित जटडुमरी स्टेशन के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कहा कि इसी स्टेशन से नेउरा-दनियावां व पटना-गया रेललाइन पास कर रही है। इसलिए जटडुमरी स्टेशन जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने यहां उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी क्रम में महाप्रबंधक तारेगना और जहानाबाद स्टेशन भी गए। जहां उन्होंने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय सहित यात्री सुविधा/संरक्षा से जुड़े समस्त व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

इसके बाद महाप्रबंधक द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के इसमाइलपुर और रफीगंज स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में महाप्रबंधक ने प्लेटफार्म, स्टेशन भवन, रिले रूम, पैनल रूम के साथ-साथ यात्री सुविधा/संरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया।
  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शातिर जयपुर से गिरफ्तार: विशेष जांच टीम (SIT) ने आरोपी अनिश कुमार वर्मा को दबोचा

    Share Add as a preferred…

    ​अररिया के नरपतगंज में सनसनी: शौच के लिए निकली 19 वर्षीया युवती का अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट के बाद मो सोहेल ने किया दुष्कर्म; 5 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *