राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को 94वें विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को 94वें विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने 31 परम विशिष्ट सेवा पदक, चार उत्तम युद्ध सेवा पदक, बार टू अति विशिष्ट सेवा पदक और 57 अति विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किये।

राष्ट्रपति ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह-2024 के दूसरे चरण में यह पुरस्कार प्रदान किये।समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और दिल्ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्सेना भी मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…