मुजफ्फरपुर स्टेशन पर मच गई भगदड़, कंट्रोलर निलंबित

बिहार : मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जा रही 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस का गुरुवार को बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर अचानक प्लेटफॉर्म बदल दिया गया। प्लेटफॉर्म दो के बदले एक पर ट्रेन आयी। ट्रेन के स्टेशन पर आने से चंद मिनट पहले इसकी जानकारी रेलवे की ओर से दी गयी। इससे स्टेशन पर भगदड़ मच गयी।

सप्तक्रांति के यात्री रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म एक की ओर जाने लगे। प्लेटफॉर्म दो पर यात्रियों के बीच भागम-भाग मच गयी। कई तो फुट ओवरब्रिज पर हांफते नजर आये। कई बुजुर्ग जो पहले से प्लेटफॉर्म दो पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, वह बड़ी मुश्किल से फुट ओवरब्रिज पार कर प्लेटफॉर्म पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद समस्तीपुर के सीनियर डीओएम ने समस्तीपुर बगहा बोर्ड के सेक्शन कंट्रोलर को तत्काल निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच की भी अनुसंशा कर दी गयी है। डीआरएम ने पूरे प्रकरण की जांच का भी आदेश दिया है।

  • Related Posts

    शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर साहिबगंज दानापुर एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, क्षेत्रीय यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    वंदे भारत शयनयान रेलगाड़ी यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय,टिकट बुकिंग शुरू होते ही दिखा जबरदस्त उत्साह

    Share Add as a preferred…

    Continue reading