मुजफ्फरपुर : पूर्व मंत्री की बहू रूपा के नाम का गिरफ्तारी वारंट जारी

मुजफ्फरपुर : बेला गोली कांड में पूर्व मंत्री की बहू रूपा शर्मा के नाम का गिरफ्तारी वारंट कोर्ट से जारी किया गया है। बेला थानेदार सह केस की आईओ रंजना वर्मा ने शुक्रवार को कोर्ट से वारंट प्राप्त किया। अब रूपा की गिरफ्तारी के लिए आईजी से आदेश ले पुलिस टीम दिल्ली रवाना होगा। हालांकि, रूपा के दिल्ली से मुम्बई निकल जाने की पुलिस को सूचना मिली है। एसएसपी ने बताया कि रूपा सरेंडर नहीं करती हैं या उसकी गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि रूपा शर्मा ने शूटर को 10 लाख रुपये की सुपारी देकर मिठनपुरा थाना के रामबाग निवासी संस्कृति वर्मा पर गोली चलवाई थी।

  • Related Posts

    वैशाली में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, CCTV फुटेज से खुला मामला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    दरभंगा में चर्चित कथावाचक पर यौन शोषण का आरोप, महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading