मधेपुरा में ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद डाला, मौत

मधेपुरा : रहटा चौक और रामबाग मुहल्ले के बीच एनएच 106 पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। मौत के शिकार हुए तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। मृतकों में उदाकिशुनगंज की बाराही आनंदपुरा पंचायत के नेमुआ वार्ड आठ निवासी हरदेव यादव का पुत्र मोहन कुमार (20 वर्ष), कुमार यादव का पुत्र अवधेश कुमार (21 वर्ष) और उरेन यादव का पुत्र अमरेश कुमार (22 वर्ष) शामिल हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

एसडीएम एसजेड हसन ने बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित से बात कर मृतकों के परिजनों को परिवारिक योजना का लाभ देने का निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि सरकारी प्रावधान के मुताबिक मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

  • Related Posts

    बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार, तीन बड़ी परियोजनाओं की तय हुई ‘डेडलाइन’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ललन सिंह का बड़ा बयान: “प्रशांत किशोर को नहीं पहचानता, RCP सिंह ने JDU को 72 से 42 पर पहुंचाया”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *