मधेपुरा : खेत में मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म

मधेपुरा : चौसा थाना क्षेत्र की अरजपुर पूर्वी पंचायत के सोनवर्षा टोला में एक पाशविक प्रवृति के व्यक्ति ने एक मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी व्यक्ति शादीशुदा और आधा दर्जन से अधिक बच्चों का पिता है। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बताया गया कि अरजपुर पूर्वी पंचायत के सोनवर्षा टोला निवासी एक महिला की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद मंदबुद्धि होने के कारण महिला को पति ने छोड़ दिया था। उसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार को महिला शौच के लिए बहियार गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक शादी व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म मामले में केस दर्ज लिया गया है।

  • Related Posts

    बिहार के अंबेडकर स्कूलों में एडमिशन का गजब क्रेज: 2895 सीटों के लिए 1 लाख से ज्यादा आवेदन; कक्षा-1 में लॉटरी और कक्षा-6 में परीक्षा से होगा चयन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में बिजली विभाग आपके द्वार: अब कैंप लगाकर मिलेंगे खेती के कनेक्शन, गरीबों की छत पर लगेगा सोलर पैनल; सचिव का अल्टीमेटम- मार्च तक पूरा करें काम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading