भागलपुर : SSP आनंद कुमार ने नाथनगर थाने का किया निरीक्षण

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने नाथनगर थाना का औचक निरीक्षण किया इस क्रम में उन्होंने स्टेशन डायरी, प्राथमिकी पंजी, अनुसंधान पंजी, आगंतुक पंजी सहित अन्य पंजियो का अवलोकन किया। वहीं अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण हेतु गश्ती व थाना क्षेत्र में कार्यरत 112 टीम पर विशेष ध्यान हेतु थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को निर्देश दिया।

थाना अध्यक्ष समेत सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित गिरफ्तारी और कांड का त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया साथ ही विगत 1 जुलाई से जो नये कानून लागू किए गए हैं उसमें विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। सबसे महत्वपूर्ण चर्चा नाथनगर थाने की जर्जर इमारत को लेकर हुई।

मीडिया से बात करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाने की इमारत को लेकर इनका प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दी गई है। जल्द ही नाथनगर थाना को नया इमारत मिलने वाला है। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक नगर 2, अंचल निरीक्षक एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आधारभूत संरचना योजनाओं की समीक्षा, लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश,जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर के जीआई टैग उत्पादों को बढ़ावा देने पर मंथन, ‘मेड इन भागलपुर’ ब्रांडिंग पर जोर,समीक्षा भवन में हुई अहम बैठक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading