भागलपुर : 30 हजार में खरीदी थी चोरी की बाइक, गया जेल

भागलपुर | मोजाहिदपुर पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया था। गिरफ्तार आरोपी आनंद कुमार अलीगंज के कटघर का रहने वाला है। बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मोजाहिदपुर थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि एक आरोपी को चोरी कि बाइक के साथ पकड़ गया था।

आरोपी आनंद का कहना है कि उसने 30 हजार में यह बाइक खरीदी थी। उसने बताया कि मैं तीन दिन पहले हबीबपुर में एक दुकान पर चाय पी रहा था। वहीं किसी से चर्चा हुई कि एक बाइक बिक्री की है। मेरे कहने पर वह 30 हजार में देने को राजी हुआ। उसने बाइक का पेपर भी दिखाया था, जिसके बाद मैंने उस लड़के को फिलहाल 18 हजार रुपए ही दिया है।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग: पिता ने दामाद की गोली मारकर की हत्या 

    Share मुजफ्फरपुर। जिले के सिवाईपट्टी…

    Continue reading
    पटना में फिल्मी अंदाज में अपहरण, युवक को दो घंटे में पुलिस ने किया बरामद

    Share पटना। कंकड़बाग थाना क्षेत्र…

    Continue reading