भागलपुर : 10 लाख रूपये घर में रखना पड़ा महंगा,भाभी ने अपने भाइयों संग उड़ाये पैसे

भागलपुर : मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बेलखोरिया पंचायत के मनियारपुर गांव में गुरुवार सुबह जमीन बेचकर दस लाख रुपये लाकर घर में रखना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। घटना में ओमप्रकाश सिंह ने अपनी ही भाभी पर अपने दो भाइयों के साथ मिलकर पैसे चुराने का आरोप लगाया।

जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मधुसूदनपुर पुलिस ने दोनों घायलों को नाथनगर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि दोनों पक्षों को लिखित देने के लिए कहा गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…