भागलपुर : हत्या और रंगदारी मामले के दो कुख्यात गिरफ्तार

भागलपुर के नवगछिया इस्माईलपुर थाना के फुलकिया निवासी हत्या, लूट और रंगदारी जैसे जघन्य कांड के नामजद आरोपित प्रवीण यादव व सरवीन यादव पिता नरेश यादव को नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने भागलपुर जिले के घोघा से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि इस्माईलपुर मौजा में तैयार फसल को कुछ अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर लूट लिये जाने की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में इस्माईलपुर थानाध्यक्ष व डीआईयू की गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीक अनुसंधान के द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने बताया कि प्रवीण यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

इस्माईलपुर थाना में हत्या, अपहरण, लूट व रंगदारी के दस से अधिक मामले उस पर दर्ज हैं तथा सरवीन यादव पर दो आपराधिक मामले इस्माईलपुर थाना में दर्ज हैं। दोनों शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी से दियारा में खेती करने वाले किसानों ने राहत की सांस ली है।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…