भागलपुर से चलने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, भीड़ नियंत्रण के लिए आरपीएफ तैनात

भागलपुर से खुलने वाली लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में अब भी अप्रत्याशित भीड़ हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी एक्सप्रेस ट्रेनों की जनरल कोच में हो रही है। इसमें यात्रियों की काफी भीड़ हो रही है। इस कारण उनके नियंत्रण के लिए आरपीएफ की टीम को लगाया गया है। जनरल कोचों में भीड़ को लाइन में बिठाने के लिए हर दिन काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सीट से काफी ज्यादा संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। रविवार को भी विक्रमशिला एक्सप्रेस में इतनी भीड़ थी कि कई लोगों ने अपनी यात्रा का रद्द कर दिया।वे लोग अपने परिवार के साथ जनरल कोच में बैठने का प्रयास कर रहे थे।

  • Related Posts

    भागलपुर के भिट्टी में महाशिवरात्रि पर सजेगा ‘महादंगल’: नेपाल के थापा और बनारस के सलमान में होगी ‘जोर-आजमाइश’; 15 से 17 तक उत्सव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में 25 साल बाद मिला इंसाफ: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति को 5 साल की कैद; शव अस्पताल में छोड़कर हुआ था फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *