भागलपुर : सुल्तानगंज में प्रेमी के घर प्रेमिका ने हाथ की नस काटी

भागलपुर : सुल्तानगंज के नवादा पंचायत के एक गांव में एक प्रेम प्रसंग के मामले में प्रेमिका न सिर्फ अपनी मां के साथ प्रेमी के घर धमक पड़ी बल्कि बात नहीं मानने पर अपने हाथ की नस भी काट ली। मामला गुरुवार देर शाम की है। लड़की को आनन फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि यह पुराना मामला है और लड़की का कहना था कि लड़के ने पूर्व में उसके साथ शादी की है और इस लिहाज से वह उसकी पत्नी है। लेकिन लड़के वाले स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

लड़की एक होटल में की गई शादी के प्रमाण के साथ प्रेमी के दरवाजे के बाहर मां के साथ धरने पर बैठ गई। देर शाम तक प्रेमी के परिजनों एवं पुलिस के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। लोगों ने प्रेमिका को समझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। हंगामा बढ़ता देख प्रेमी के परिजनों ने दरवाजा बंद कर लिया। प्रेमिका ने बताया कि दो साल पूर्व उस लड़के से थाना में मुलाकात हुई थी। वह वहां प्राइवेट चालक था। हम दोनों ने होटल में शादी की थी और पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। कुछ दिन साथ रहने के बाद वह मुझे रखने से इनकार कर दिया तो पहले मैं महिला आयोग गई। बाद में 5 मई को शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का केस महिला थाना में किया था। लड़का मुझे पत्नी बता कर कोर्ट से बेल ले रहा है। सूचना पर पहुंची महिला थाना प्रभारी किरण सोनी भी समझाने पहुंची। इसी दौरान प्रेमिका को लगा कि मुझे जबरन उठाकर ले जाएगा। फिर उसने अपने हाथ का नस काट ली। उसे रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लाया। जहां से मायागंज रेफर किया गया। महिला पुलिस के साथ अस्पताल भेजा गया।

महिला थानाध्यक्ष किरण सोनी ने बताया कि प्रेमी प्रेमिका के बीच मामला कोर्ट में लंबित है। युवती को समझाने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान उसने पूर्व से अपने मोबाइल में रखे ब्लेड निकाल कर हाथ का नस काट लिया।

  • Related Posts

    पटना: नियोजन भवन में असिस्टेंट डायरेक्टर 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में वाहन जांच के दौरान बवाल, सरपंच से मारपीट के आरोप पर ग्रामीणों का हंगामा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading