भागलपुर : सुल्तानगंज में ड्रोन से होगी श्रावणी मेले की निगरानी

भागलपुर : सुल्तानगंज में शनिवार को थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने नगर परिषद के सभागार में स्थानीय पंडा, दुकानदार, जनप्रतिनिधि सहित नगर के प्रबुद्ध लोगों के साथ विशेष बैठक कर लोगों का सुझाव लिया। बैठक में नगर सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू, उपसभापति नीलम देवी, अंचल अधिकारी रवि कुमार मौजूद रहे।

थानाध्यक्ष ने दिए गए सुझाव को कलमबद्ध किया। नगर परिषद के द्वारा चिह्नित जगह पर रूट का साइनेज लगाया जाएगा। मेला क्षेत्र के कुछ मार्गों को सुसज्जित किया जाएगा। मेला में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और जवान को मेला क्षेत्र के रूट चार्ट के विषय में विस्तार से बताया जाएगा। इस वर्ष मेले में निगरानी ड्रोन कैमरे से होगी।

ये भी पढ़े..

श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

Share Add as a preferred…