भागलपुर : सड़क पर नाले का पानी बहाने को लेकर देवर ने अपने भोजाई को पीटा

भागलपुर :  पीरपैंती थाना क्षेत्र के दुलदुलिया में रास्ते पर पानी गिराने को लेकर विवाद में देवर ने भौजाई को पीट कर पैर तोड़ दिया। घटना के बाबत राजेश यादव ने बताया कि 13 जून को सुबह में मेरी पत्नी रेखा देवी गाय को चारा खिला रही थी। इसी बीच में मेरा छोटा भाई नंदू कुमार आया और पत्नी को पीटने लगा।

पत्नी जब कारण पूछी तो मेरा भाई नंदू ने कहा कि तुम लोग सड़क पर पानी गिराती हो तभी पत्नी ने कहा कि पानी हम लोग नहीं गिराते हैं। तो फिर भाई नंदू अपने हाथ में लाठी लेकर आया और पत्नी को पीटने लगा पत्नी उसी जगह गिर गई। इसके बाद जब वहां पर हम पहुंचे तो हमें भी पीटने लगा इसके बाद हम लोग मामले को लेकर पिरपैंती थाना गए।

जहां पर किसी तरह का कोई सुनवाई आज तक नहीं हुआ इसके बाद थक हार कर न्याय के लिए हम लोग भागलपुर के वरिय पुलिस अधीक्षक के यहां आवेदन देने आए हैं अब हमें न्याय पर भरोसा है।

  • Related Posts

    भागलपुर में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर हाई लेवल बैठक: डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, “कोई कमी नहीं, बैकलॉग तेजी से खत्म होगा”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में बाल संरक्षण पर बड़ी पहल: प्रमंडल स्तरीय गोष्ठी में संवेदनशीलता और समन्वय पर जोर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading