भागलपुर : राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत ने मनाया स्थापना दिवस

भागलपुर जिले में आज राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत का चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बताते चलें कि यह संगठन भारत में अनवरत विगत 4 वर्षों से गरीब असहाय व लाचार व्यक्तियों की सहायता के लिए कार्य कर रही है।

इसी बाबत आज जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के वृंदावन हाल में इस संगठन के रोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया।इस मौके पर भागलपुर,पूर्णिया, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, पटना आदि अन्य जगहों से तमाम नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदार्पण हुआ। सबों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान की गई।

साथ ही मानवाधिकार संगठन से अन्य विषयों पर गंभीरता व संयमता से विस्तार से चर्चा की गई। वहीं दूसरी ओर मुख्य कार्यकारणी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय संजीत कुमार सिंह ने हर वर्ष की भांति लोदीपुर थाना क्षेत्र के अपने आवासीय कार्यालय सरमसपुर कोहड़ा में अपने तमाम पदाधिकारियों के साथ केक काट कर स्थापना दिवस मनाया।

इस मौके पर कुछ नये पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। वहीं इस संगठन के अभिभावक तुल्य माननीय प्रो प्रमोद कुमार ने आर टी आई के बारे वृस्तित चर्चा की।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *