भागलपुर : युवती ने प्रेमी पर लगाया यौन शोषण का आरोप, नौकरी होने पर शादी से मुकरा प्रेमी

  • 5 वर्षों से लड़की का चल रहा था प्रेम प्रसंग
  • प्रेमी की इनकम टैक्स में लगी नौकरी
  • तो पहचानने से भी कर दिया इनकार
  • पीड़िता पहुंची महिला थाने न्याय, लगाई गुहार

भागलपुर। इन दिनों प्रेम प्रसंग के कई अनूठे मामले सामने आ रहे हैं। एक मामला है जिसमें एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। उक्त लड़की का कहना है की प्रेमी ने उसे धोखा देकर यौन शोषण किया और जब उसने शादी की बात कही तो प्रेमी उसे टालमटोल करने लगा।

पूरा मामला जिले के बुद्धुचक थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िता ने अपने प्रेमी अमन राज पर शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने लिखित आवेदन देकर महिला थाने में मामले की शिकायत दर्ज की है।

लड़की रानी दियारा निवासी है। जिसका प्रेम प्रसंग पास के ही सुरेश मंडल के 26 वर्षीय पुत्र अमन राज के साथ विगत वर्षों से चल रहा था। मामले को लेकर पीड़िता ने बताया है कि,वह ग्रेजुएशन सेमेस्टर 2 की पढ़ाई कर रही है। इस दौरान अमन राज से 5 वर्ष पूर्व उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ दोनों फोन पर बात करते थे।

वह कई दफा उससे मिलने भी जा चुकी है। इस दौरान उनके बीच शारीरिक संपर्क भी हुआ हालांकि पीड़िता का कहना है कि वह शादी से पूर्व यह सब करने को तैयार नहीं थी। लेकिन अमन ने उसे शादी करने का वादा किया था। उक्त लड़की का कहना है कि शादी की बात पर पहले तो वह हामी भर रहा था। वही हाल ही में 10 मई को लड़के आयकर विभाग में कर्मचारी के पद पर उसकी नौकरी होने के बाद उक्त लड़के का मिजाज बदलने लगा और उसने लड़की पहचानने से भी साफ इनकार कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि वह उससे शादी करना चाहती है,लेकिन लड़के के परिवार वालों ने 21 लाख नकद और एक गाड़ी की मांग की है जिसे पूरा करना उसके पिता के लिए काफी कठिन है। लड़की की मां ने कहा कि वह विगत दो वर्षों से जान रहे थी कि उनकी पुत्री अमन राज के साथ प्रेम प्रसंग में है। वह कई बार मिलने के लिए भी आया था।

उसे शादी से कोई एतराज नहीं है। लेकिन लड़के वाले शादी के लिए काफी पैसे की डिमांड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी की शादी दूसरी जगह भी करना चाहती है। लेकिन बेटी अमन राज से शादी करने को लेकर जिद कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अमन राज ने कहा है कि अगर संगीता की शादी किसी दूसरे व्यक्ति से हुई तो वह उसके पास मौजूद फोटो और वीडियो को वायरल कर देगा।

फिलहाल महिला थाना प्रभारी किरण सोनी ने पीड़िता के लिखित आवेदन को स्वीकार करते हुए उसे मेडिकल जांच के लिए जिले के सदर अस्पताल ले गई उन्होंने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उक्त लड़के पर कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, छात्रों के समर्थन में उतरे अजीत शर्मा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात; ड्रोन से हो रही निगरानी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *