भागलपुर में महंत ने बच्ची से दुष्कर्म का किया प्रयास, केस दर्ज

भागलपुर : मधुसूदनपुर थाना के राघोपुर टीकर गांव स्थित आश्रम में शुक्रवार शाम महंत ने पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। महंत की इस घिनौनी हरकत के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है।

डीएसपी 2 समेत मधुसुदनपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।आरोपित महंत की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस ने जोगसर थाना क्षेत्र में भी छापेमारी की है, लेकिन वह फरार मिला। जानकारी के मुताबिक एक बच्ची खेलते हुए आश्रम पहुंच गई थी।

बच्ची को अकेले देख महंत ने बुलाकर गोद में बिठाकर गलत करने का प्रयास किया। इस दौरान बच्ची के परिजन उसे ढूंढ़ते हुए आश्रम पहुंच गए और महंत की घिनौनी करतूत देख ली। आक्रोशित परिजनों ने महंत की मौके पर पिटाई भी की।

मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। डीएसपी 2 राकेश कुमार ने कहा कि महंत की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Related Posts

    पटना में सनसनीखेज वारदात – कंकड़बाग में युवक की चाकू गोदकर हत्या, 200 रुपये के विवाद में गई जान

    Share पटना। बिहार की राजधानी…

    Continue reading
    गया में होमगार्ड जवान की चाकू गोदकर हत्या, बाइक चोरी विवाद बना वजह

    Share गया। बिहार के गया…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *