भागलपुर में भीषण गर्मी से झुलसी मूंग की फसल

गोराडीह। भीषण गर्मी से मूंग के फसल को काफी क्षति हो रही है। जिससे गोराडीह प्रखंड के किसानों में मायूसी है। सालपुर के किसान आनंद यादव, कासिमपुर के अजय सिंह, मोहनपुर के अरूण यादव ने बताया कि हमलोगों ने कई बीघे जमीन में मूंग की फसल लगायी है, लेकिन पानी के अभाव में पौधा मुरझाने लगा है। यही हाल रहा तो सारा फसल नष्ट हो जाएगा।

शाहकुंड में भीषण गर्मी से लोग परेशान

शाहकुंड। भीषण गर्मी से आम जनजीवन परेशान है। इस गर्मी की वजह से पानी और बिजली की खपत बढ़ गई है। मवेशियों को काफी दिक्कत हो रही है। दुधारू पशु के दूध पर भी असर पड़ा है। दूध का उत्पादन आधे से भी अधिक हो गया है। इसकी गुणवत्ता में भी कमी आने की बात डेयरी संचालक कह रहे हैं। सड़कों पर वाहन का परिचालन भी कम हो रहा है।

  • Related Posts

    कड़ाके की ठंड में 200 जरूरतमंदों के बीच समाजसेवी सतीश कुमार यादव ने बांटे कंबल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बाबा बूढ़ानाथ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, सामाजिक समिति ने किया भव्य स्वागत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *